
ग्वालियर नगर निगम में अधिकारियों के कारनामे वा लेट लतीफी किसी से छिपी नहीं है, इसका एक उदाहरण तब बार बार सामने आता है जब जनता से संपतिकार वा जलकर के नाम पर वसूले गए एक करोड़ का ऑडिट एक साल से ऊपर बीत जाने के बाद भी नहीं किया गया।

दरअसल नगर निगम की ई नगरपालिका वेबसाइट 21 दिसंबर 2023 को हैक कर ली गई थी इस वेबसाइट पर एक दिन पहले जनता से वसूले गए संपत्तिकर, जलकर की राशि निगम के खाते में जमा हुई या नहीं हुई यह इस अटैक के कारण आज तक पता नहीं लग सका है। अंदाजन 70 लाख से 1 करोड़ के बीच की राशि इस दिन वसूल किए जाने का अनुमान है, पर लगातार दिन बीत जाने के बाद एक साल बाद भी इस राशि का कोई पता निगम के जिम्मेदारों द्वारा नहीं लगाया जा सका है।
दरअसल जब सॉफ्टवेयर हैक हुआ तो वसूली का लेखा जोखा निगम अधिकारियों द्वारा डाउनलोड ही नहीं किया जा सका , जिस कारण APTO वा TC द्वारा रकम निगम के खाते में जमा की गई या नहीं इस चीज का पता लगाया ही नहीं जा सका
फिलहाल लगातार इस मामले में ढील बरतने के बाद अधिकारी इस मामले पर अब तक चुप्पी साधे हुए है पर निगम में नए साहब की ज्वाइनिंग हुई है और ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी है देखना यह है कि निगम के नए साहब इस मामले में क्या कार्यवाही करते है।
