ग्वालियर | द चंबल पोस्ट
अधिकारियों और सिस्टम से थक-हार चुके ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल (JAH) परिसर स्थित सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अब अपनी गुहार सीधे भगवान के दरबार में लगाई है。 अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी की गिनती के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला और मार्मिक पत्र (अर्जी) मिला है, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी आउटसोर्स कंपनी, अस्पताल प्रबंधन और श्रम विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए बाबा अचलनाथ से न्याय की प्रार्थना की है

कंपनी पर शोषण और वेतन रोकने के आरोप
25 अगस्त 2026 की तारीख वाले इस पत्र में कर्मचारियों ने लिखा है कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में काम करने वाली आउटसोर्स कंपनी ऐजाईल सिक्योरिटी लिमिटेड (Agile Security Limited) उन्हें लगातार परेशान कर रही है。 पत्र के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
वेतन में भारी देरी: कर्मचारियों को कभी भी नियमानुसार समय पर वेतन नहीं दिया जाता。 हर महीने का वेतन अगले महीने की 25 तारीख को और अलग-अलग समय पर मिलता है。 तीज-त्यौहारों पर भी समय से भुगतान नहीं किया जाता
सीएल और बोनस से वंचित: कंपनी द्वारा कर्मचारियों को न तो सीएल (CL) का पैसा दिया जा रहा है और न ही बोनस
आवाज उठाने पर नौकरी से निकालने की धमकी: अर्जी में आरोप लगाया गया है कि यदि कोई कर्मचारी अस्पताल अधीक्षक या डीन से शिकायत करता है या हड़ताल की बात करता है, तो कंपनी के मैनेजर रघुवंशी विरोध करने वाले कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल देते हैं。
श्रम विभाग पर रिश्वतखोरी और मुखबिरी का गंभीर आरोप
पत्र में सबसे चौंकाने वाला आरोप श्रम विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाया गया है कर्मचारियों ने बाबा अचलनाथ को लिखा है कि “श्रम विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ऐजाईल सिक्योरिटी कंपनी से हर महीने रिश्वत लेते है
पत्र के अनुसार, जब कोई कर्मचारी श्रम विभाग में कंपनी के खिलाफ शिकायत करने जाता है, तो विभाग के अधिकारी शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखने के बजाय कंपनी को इसकी सूचना दे देते हैं。 इसके बाद कंपनी तत्काल उस कर्मचारी को नौकरी से हटा देती है。 इसी डर और बेबसी के चलते कर्मचारियों ने अब मंदिर की दानपेटी का सहारा लिया है
दीपावली से पहले वेतन और अफसरों के लिए मांगी ‘सद्बुद्धि’
महंगाई के इस दौर में 10 हजार रुपये में घर चलाने की मजबूरी का जिक्र करते हुए कर्मचारियों ने बाबा भोलेनाथ से गुहार लगाई है कि दीपावली से पहले उन्हें सीएल और बोनस का पैसा दिलवाया जाए और हर महीने की 7 तारीख तक एक समान रूप से वेतन मिलना सुनिश्चित हो。
अर्जी के अंत में कर्मचारियों ने व्यंग्यात्मक और भावुक लहजे में लिखा है, “बाबा, ऐजाईल कंपनी के अधिकारियों के साथ हमारे अधीक्षक और डीन को भी सद्बुद्धि दो, ताकि वे हम गरीबों का दर्द समझ सकें
दानपेटी से निकले इस पत्र ने न केवल अस्पताल की आउटसोर्स व्यवस्था की पोल खोल दी है, बल्कि श्रम विभाग की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि बाबा के दरबार में लगी यह अर्जी प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों के कानों तक पहुंचती है या नहीं।
